ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतसाहूजी महाराज देश की व्यवस्था परिवर्तन के प्रतीक थे : महमूद

साहूजी महाराज देश की व्यवस्था परिवर्तन के प्रतीक थे : महमूद

साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में राजर्षि साहूजी महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह का शुभारंभ प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य ने साहूजी के चित्र पर माल्यार्पण कर लिया। बच्चों ने कई...

साहूजी महाराज देश की व्यवस्था परिवर्तन के प्रतीक थे : महमूद
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 27 Jun 2019 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में राजर्षि साहूजी महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह का शुभारंभ प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य ने साहूजी के चित्र पर माल्यार्पण कर लिया। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपना दल कार्यकर्ताओं ने भी साहूजी महाराज की जयंती मनाई।

बीसलपुर के साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में छत्रपति साहूजी महाराज की 146वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैय्यद महमूद अली ने कहा कि साहूजी महाराज देश की व्यवस्था परिवर्तन के प्रतीक थे। उन्होंने सभी को शिक्षा देने का कार्य किया। प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य ने कहा कि साहूजी महाराज ने हम सब को शिक्षित बनाने का कार्य किया। उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। साहूजी जीवन पर्यन्त दलित, शोषित समाज एवं उनकी शिक्षा के लिए कार्य करते रहे। उनका कहना था कि जब तक शोषित, दलित समाज शिक्षित नहीं बनेगा तब तक अपने अधिकार और समाज की लड़ाई नहीं लड़ सकता। उन्होंने अपने राज्य कोलापुर में अनेक स्कूलों की स्थापना की। साहूजी महाराज न डा. भीमराव अंबेडकर को शिक्षित बनाने के लिए अपने राज्य कोस से धन दिया था। साहूजी के इस कार्य को देश कभी भुला नहीं सकता। इस मौके पर बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अनामिका, पूजा, प्रीति, मुस्कान, अंकिता, संजू, वीरेंद्र कश्यप, रवि, रवि पाण्डेय, उमेश चंद्र रस्तोगी, देवेश, ज्ञानेंद्र सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। उधर अपना दल कार्यकर्ताओं ने साहूजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते इलाहाबाद से आए अपना दल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबू लाल पटेल ने साहूजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साहूजी महाराज ने अपने राज्य में शोषित एवं बंचितों को उस दौर में समानता हेतु आरक्षण की व्यवस्था की। जिस समय इस कार्य की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। इस मौके पर महामंत्री राजाराज गंगवार, सत्यप्रकाश गंगवार, प्रेम सागर पटेल, सतीश चंद्र गंगवार, रमेश कुमार, सुनील कुमार, चंद्रशेखर, शिव पटेल, केदारनाथ गंगवार, केपी गंगवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें