Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsSafari Drivers Ordered to Arrive Early for Tourist Convenience in Pilibhit
सख्ती : तय वक्त से पहले पहुंचेंगे सफारी चालक

सख्ती : तय वक्त से पहले पहुंचेंगे सफारी चालक

संक्षेप:

Pilibhit News - पर्यटकों को वाहन अथवा गाइड या चालक का नहीं करना होगा इंतसख्ती : तय वक्त से पहले पहुंचेंगे सफारी चालकसख्ती : तय वक्त से पहले पहुंचेंगे सफारी चालकसख्ती

Nov 05, 2025 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। जंगल सफारी के दौरान तय वक्त से पहले सफारी चालकों व गाइड को पहुंचने के लिए कहा गया है। ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह से असुविधा न होने दी जाए। इसके लिए तीनों ही जंगल के प्रवेश द्वार पर मानीटरिंग की जाएगी। एक नंवबर से पर्यटन सत्र का आगाज हुआ तो साथ ही कोहरे ने भी दस्तक दी है। यहां जगह जगह से सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। जंगल में सैलानियों के लिए कुल 80 वाहन लगाए गए हैं। मुस्तफाबाद महोफ और बराही गेट पर अलग अलग वाहनों का आवंटन किया गया है। इसी क्रम में तीनों ही जगह से सैलानियों का आने जाने के दौरान होने वाली किसी भी असुविधा पर नजर रखने को डीएफओ ने रेंजरों को निर्देशित किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रेंजरों ने सभी गाइड और सफारी चालकों से कहा है कि साढे छह बजे से होने वाली सफारी के लिए तय वक्त से पहले करीब छह बजे पहुंच कर रिपोर्ट करें। ताकि सैलानियों को होने वाली किसी भी असुविधा की आशंकाओं को दूर किया जा सके। सैलानियों को नहीं होगी असुविधा सैलानियों की सुविधा के लिए जंगल को दो जोन में बांटकर जीनॉन एवं जिप्सी सफारी वाहनों का संचालन किया जा रहा है। सफारी वाहनों का दो शिफ्टों में सुबह 6.30 बजे से 10 बजे तक एवं शाम को 3.30 से 6.30 बजे तक संचालन किया गया है। वनाधिकारियों को मिली जानकारी यह है कि कुछ चालक तय वक्त पर नहीं आ रहे हैं जिससे सैलानियों को असुविधा हो रही है। इस पर संज्ञान लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। पीटीआर में जारी की हिदायतें इसी से जुड़ा एक मामला यह सामने आया कि कुछ चालकों के विलंब से आने पर उनके नंबर काट दिए गए और सख्त हिदायतें दी गई। हालांकि वनाधिकारियों इस जानकारी से इनकार किया है। महोफ रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सुबह छह बजे तक पर्यटन गेटों पर आने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि सैलानियों को असुविधा न हो।