बीसलपुर के सखिया में संत बैठे भूख हड़ताल पर
Pilibhit News - दियोरिया कला में सखिया मेले के अचानक बंद होने से नाराज जूना अखाड़ा के साधु संतों ने पुलिस प्रशासन पर दुर्व्यवहार और लाठी चार्ज का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल शुरू की। महंत सत्य गिरि ने प्रशासन की...

दियोरिया कला। सखिया मेला अचानक बंद कराए जाने से नाराज जूना अखाड़ा से जुड़े साधु संतों ने पुलिस प्रशासन पर दुर्व्यवहार और लाठी चार्ज का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी। हालांकि प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया। बीते दिवस अचानक मेले को और वहां लगी दुकानों को पुलिस और प्रशासन ने अवैध बता कर बंद करा दिया था। पर इस एक्शन पर जूना अखाड़ा के महंत सत्य गिरि ने प्रशासन पर सवाल उठा दिए। वीडियो बयान में कहा कि पिछले तीन महीने से यहां पर जो धार्मिक आस्था का सैलाब उमड़ रहा था। उसकी व्यवस्था पुलिस प्रशासन देख रहा था।
उसकी अवैध कमाई या अनियमितता पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। जब संतों यहां पहुंच गए तो इसे अवैध बता कर मेला बंद करा दिया गया। महंत सत्य गिरि के अनुसार विरोध में पांच साधु संत भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जब तक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती भूख हड़ताल रहेगी। धरने पर महंत सत्य गिरि, वीरेंद्र पुरी, चंद्रमा गिरि, जितेंद्र गिरि,निर्मल गिरि, रामानंद गिरि, सेवा गिरि, श्रीपाल गिरि, सुरेश्वर गिरि, महंत कृष्णा नंद गिरि,काले बाबा, जगदीश गिरि, हेमंत गिरि, शंकर गिरि के साथ वैष्णव संप्रदाय के संत प्रेम दास ,राजदास,प्रीतम दास सहित लगभग डेढ़ दर्जन साधु संत धरने पर बैठे हैं। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि बल प्रयोग करने की बात निराधार है। खुद साधु संतों ने अवैध मेले की शिकायत की थी। इस पर मेला हटवा दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




