
नगर पालिका चौराहा से कोतवाली तक हॉटमिक्स सड़क का निर्माण शुरू
Pilibhit News - पूरनपुर में नगर पालिका चौराहा से कोतवाली तक हॉटमिक्स सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जर्जर सड़क के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। अब सड़क के दोनों ओर खुदाई कर पत्थर डाले जा रहे हैं। इसका...
पूरनपुर। शहरवासियों को अब ऊबड़-खाबड़ सड़क से निजात मिलने जा रही है। नगर पालिका चौराहा से कोतवाली तक हॉटमिक्स सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। लंबे समय से जर्जर पड़ी इस सड़क के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नगर पालिका परिषद ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। निर्माण एजेंसी को मानक के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका की ओर से रात में ट्रेफिक कम होने पर सड़क पर काम किया जा रहा है। यह काम बरेली की एक फर्म की ओर से किया जा रहा है।

सडक के दोनों ओर खुदाई कर पत्थरों को डाला जा रहा है। इसके बाद आगे का काम किया जाएगा। हॉटमिक्स बिछाने से धूल और गड्ढों की समस्या खत्म होगी तथा मुख्य बाजार से लेकर कोतवाली रोड तक आवागमन सुगम बनेगा। व्यापारियों और राहगीरों ने सड़क निर्माण की मंजूरी पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि यह मार्ग नगर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, इसलिए इसका सुधरना जरूरी था। बारिश के चलते इस रोड पर काम आरंभ नहीं हो सका था। पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि सडक का निर्माण नगर पालिका चौराहे से पकडिया चौराहे तक किया जाएगा। पूर्व में इसको लेकर बजट जारी किया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




