Pilibhit News: शारदा नदी में छोड़ा गया 1.21 लाख क्यूसेक पानी, पूरनपुर कलीनगर अलर्ट
Pilibhit News: पीलीभीत में शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने का खतरा है क्योंकि बनवस बैराज से 1.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। डीएम ने कलीनगर और पूरनपुर तहसील को अलर्ट किया है और नदियों के आसपास जाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। फिलहाल बारिश नहीं हुई है, लेकिन स्थिति पर ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Pilibhit News: पीलीभीत। जिले में भले बारिश नहीं हुई पर शारदा नदी का जल स्तर शाम तक बढ़ जाएगा। वजह है कि शारदा नदी में बनवस बैराज से पानी छोड़ा गया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद 1.21 लाख क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। यह पानी देर शाम तक पहुंचने के आसार हैं। इसके चलते डीएम ने कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र के तहसील प्रशासन को अलर्ट किया है। साथ ही नदियों के आसपास जाने पर रोक लगाने को कहा है। नदियों के आसपास न जाने देने की हिदायतों के बीच बाढ़ चौकियों को एक बार फिर से अलर्ट किया गया है।
ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना या गतिविधियां सामने न आने पाएं। कलीनगर और पूरनपुर के तमाम तटीय इलाकों में जलभराव आदि को लेकर सतर्कता के लिए कहा गया है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल जिले में बारिश न होने के कारण अभी बाढ़ या अन्य कोई खतरा नहीं है।


