Pilibhit News: डीसीओ ने बरखेड़ा और बीसलपुर में किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: पीलीभीत में नानकसागर डैम से पानी छोड़े जाने से देवहा और खकरा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे किसानों के गन्ने के खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल प्रभावित हो रही है। डीसीओ खुशीराम ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया और गन्ने के खेतों में एक से दो फीट पानी पाया।

Pilibhit News: पीलीभीत। नानकसागर डैम से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से जिले की देवहा और खकरा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। अब पानी किसानों के खेतों में पहुंच रहा है और गन्ना डूब गया है। इससे गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। डीसीओ खुशीराम ने अधीनस्थों के साथ बरखेड़ा और किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गन्ने के खेतों में एक से दो फिट पानी भरना पाया गया है।


