होली पर रंगों और पिचकारी की बढ़ी डिमांड
Pilibhit News - बीसलपुर में इस बार होली पर महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। गरीब परिवारों के बच्चे रंग, गुलाल और पिचकारी नहीं खरीद पा रहे हैं। बाजार में पिचकारियों की कीमत 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक है। दैनिक मजदूरी करने वाले परिवारों के बच्चे मायूस हैं क्योंकि वे पिचकारी नहीं खरीद सकते।

बीसलपुर। होली पर इस बार रंगों व बच्चों की पिचकारियों पर महंगाई का असर देखा जा रहा है। जिसके कारण गरीब परिवार के बच्चे रंग गुलाल व पिचकारी नहीं खरीद पा रहे हैं और उनकी होली फीकी दिखाई दे रही है। बीसलपुर में सड़कों रंग गुलाल पिचकारियों की दुकानें लगी हुई है। इस बार रंगों व गुलाल पर खासी महंगाई देखने को मिल रही है। 200 से लेकर 400 तक की पिचकारियां बाजार में बिक रही हैं कोई भी पिचकारी 100 रुपये से कम नहीं है। ऐसे में दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार की जीविका चलाने वाले गरीब मजदूरों के बच्चे पिचकारी नहीं खरीद पा रहे हैं।
जिससे बच्चों को मायूस होना पड़ रहा है। बाजार में चाइनीज पिचकारियों की भरकार है। बच्चे जब बाजार जाते हैं तो परिजनों से पिचकारी खरीदने की जिद करते दिखाई दे रहे हैं और गरीबों की आंखों बेवशी दिखाई देने लगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



