होली पर खोया की डिमांड बढ़ी
Pilibhit News - बीसलपुर में होली के नजदीक खोया के दाम 250 से 260 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गए हैं। बाजार में मिलावटी खोया की बिक्री बढ़ी है, जिससे स्वास्थ्य पर खतरा हो सकता है। विभिन्न गांवों में खोया का उत्पादन होता है, लेकिन शुद्ध खोया की उपलब्धता चुनौती बन गई है।

बीसलपुर। होली का पर्व नजदीक आते ही खोया के दाम जहां काफी बढ़ गये हैं। तो वहीं मिलावटी खोया बाजार में बड़े पैमाने पर बिक्री हो रहा है। कहीं यह खोया लोगों की सेहत न बिगाड़ दे। दरअसल बाजार में इन दिनो त्योहार होने के बाद भी दूध और दूध से बने उत्पादों की भरमार है। बीसलपुर क्षेत्र के गांव पटनियां, टिहुलिया, किशनी, घटगवां, शायर, भैंसटा सहित दर्जनों गांवों में खोया का काम किया जाता है। होली का पर्व नजदीक आते ही खोया 250 रुपये से लेकर 260 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। खोया को सफेद बनाने के लिए केमिकल के साथ अरारोट आदि का भी कहीं कहीं प्रयोग किया जाता है।
यही कारण है कि शुद्ध खोया मिला आज के दौर में चुनौती सा है। हालांकि शहर में एक दर्जन से अधिक खोया की आढतें हैं। जहां पर क्वालिटी युक्त खोया मिलता है। जानकार बताते हैं कि यहां खोया बरेली, शाहजहांपुर के अलावा पड़ोसी देश नेपाल तक जाता है। होली का पर्व नजदीक आते ही मण्डी में खोया की आवक बढ़ गयी है। खोया की डिमांड होली पर बढ़ गई है। ऐसे में पूर्ति भी हो रही है। इससे साफ होता है कि खोया में मिलावट की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



