Review Meeting on Fisheries Welfare Schemes in Pilibhit सभापति ने सुनी मत्स्य जीवी सहकारी समितियों की समस्याएं, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsReview Meeting on Fisheries Welfare Schemes in Pilibhit

सभापति ने सुनी मत्स्य जीवी सहकारी समितियों की समस्याएं

Pilibhit News - पीलीभीत में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ की बैठक हुई। इसमें मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड पर चर्चा की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतWed, 10 Sep 2025 03:42 AM
share Share
Follow Us on
सभापति ने सुनी मत्स्य जीवी सहकारी समितियों की समस्याएं

पीलीभीत। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि. लखनऊ के सभापति वीरू साहनी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। पट्टों पर से अवैध कब्जों को हटवाने के एसडीएम को निर्देश दिए। बैठक में सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विभा लोहनी ने सभापति को मत्स्य विभाग की संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादगंज बोट योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मछुआ दुर्घटना बीमा आदि योजनाओं की जानकारी दी। इन योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों के बारे में अवगत कराया गया। इस पर सभापति ने जनपद में किसान क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति को बढाने के लिए एलडीएम को निर्देशित किया।

इसके साथ ही उप जिलाधिकारी को पट्टा शिविर बाद पट्टा विलेख शीघ्र जारी करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में जनपद में संचालित 15 मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के अध्यक्ष और सचिव द्वारा बैठक में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं से सभापति को अवगत कराया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ऋतु पुनिया, उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह, सीओ सिटी, एलडीएम आरके सेठ, डीपीआरओ रोहित भर्ती, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक हीमेन्द्र नाथ, मत्स्य निरीक्षक अनुराग तिवारी व अन्य मत्स्यपालक उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।