
शिकायत पर राजस्व टीम ने हटवाया अवैध कब्जा
Pilibhit News - मदारपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची। जांच के बाद टीम ने केवल खानापूर्ति की और शिकायतकर्ता व ग्रामीणों में आक्रोश है। धार्मिक स्थल पर कब्जा हटाने में नाकामी के चलते श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
घुंघचाई। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां पर जांच के बाद टीम खानापूर्ति कर वापस लौट गई। इससे शिकायतकर्ता और ग्रामीणों में आक्रोश है। थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर में लंबे समय से धार्मिक स्थल और राजस्व भूमि पर कब्जा कुछ लोग फसलों की बुवाई करते आ रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर दो वर्ष पूर्व पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भूमि को कब्जामुक्त कराया था। विभागीय अनदेखी के चलते पुनः धार्मिक स्थल और राजस्व भूमि पर कब्जा कर लिया। शिवम ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर भूमि को कब्जामुक्त कराने को लेकर शिकायत की थी।
सोमवार को राजस्व निरीक्षक नन्दलाल, हल्का लेखपाल अतेंद्र प्रताप ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। राजस्व भूमि पर खड़ी फसल को जुतवा दिया। आरोप है कि धार्मिक स्थल की भूमि किए गए कब्जे को नहीं हटाया गया। धार्मिक स्थल के रास्ते पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थल तक पंहुचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बगैर पैमाइश के मनमाने तरह से कार्रवाई की गई। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपाल द्वारा जानकारी दी गई कि खाली पड़ी भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त नहीं है। अगर गलत पैमाइश की गई है तो जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




