जिविनि दफ्तर के वरिष्ठ सहायक ने सेवानिवृत्त प्रवक्ता के साथ किया अभद्र व्यवहार

जिविनि दफ्तर के वरिष्ठ सहायक ने सेवानिवृत्त प्रवक्ता के साथ किया अभद्र व्यवहार

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता ओम प्रकाश वर्मा ने अवशेष वेतन भुगतान के बारे में जानकारी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ सहायक राजेंद्र कुमार पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। वर्मा ने डीआईओएस से शिकायत की है, जबकि वरिष्ठ सहायक ने भी अपना प्रत्यावेदन दिया है।

Dec 10, 2025 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

पीलीभीत। अवशेष वेतन भुगतान के बारे में जानकारी लेने गए सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ सहायक ने अभद्र व्यवहार किया। असहज हुए सेवानिवृत्त प्रवक्ता ने डीआईओएस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ सहायक ने भी अपना प्रत्यावेदन दिया है। सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता और राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त ओम प्रकाश वर्मा आठ दिसंबर को 3:45 बजे अवशेष वेतन भुगगतान के बारे में जानकारी लेने जिविनि कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजेंद्र कुमार के पास गए। उन्होंने कालेज को भेजे जाने वाले पत्र के बारे में जानकारी लेनी चाही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप है कि वरिष्ठ सहायक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया। दोनों के बीच कहासुनी को जैसे तैसे शांत कराया गया। इसके बाद सेवानिवृत्त प्रवक्ता ने डीआईओएस से शिकायत कर वरिष्ठ सहायक के खिलाफ विभागीय दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। वहीं वरिष्ठ सहायक ने भी अपना प्रत्यावेदन दिया। प्रकरण की खूब चर्चा रही। सेवानिवृत्त प्रवक्ता का कहना है कि मैं सिर्फ अवशेष भुगतान के बारे में जानकारी के लिए गया था। वरिष्ठ सहायक ने मेरे साथ अभद्रपूर्ण व्यवहार किया है। इस बारे में डीआईओ को पत्र सौंपा है। वरिष्ठ सहायक और सेवानिवृत्त प्रवक्ता के बीच वाद-विवाद की जानकारी मिली है। अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है। यह आचरण नियमावली का उल्लंघन हैं। वरिष्ठ सहायक और सेवानिवृत्त प्रवक्ता को कारण स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा गया है। कार्रवाई की जाएगी। -राजीव कुमार, डीआईओएस, पीलीभीत