Pilibhit News: पेड़ कटने के बाद कर्मचारी और मिल प्रबंधन आमने सामने, पहुंचे अधिकारी
Pilibhit News: कर्मचारी ने निजी जमीन पर पेड़ लगे होने का किया दावापेड़ कटने के बाद कर्मचारी और मिल प्रबंधन आमने सामने, पहुंचे अधिकारीपेड़ कटने के बाद कर्मचारी और मिल प्

Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। चीनीमिल परिसर में खड़े पेड़ सेवानिवृत्त कर्मचारी ने कटवा दिए। जानकारी लगते ही मिल के अधिकारी पहुंच गए और पेड़ों का कटान बंद करा दिया। इस पर हंगामा होने लगा। सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीदार मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। इस दौरान दोनों पक्ष जमीन के स्वामित्व के दस्तावेज नहीं दिखा सके। कटान रुकवाकर काटे गए पेड़ प्रशासन ने कब्जे में ले लिए। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल की आवासीय कालोनी की उत्तरी दीवार के पास मौजूद जमीन पर यकेलिप्टस और आम के दर्जनों पेड़ खड़े हैं। शुक्रवार को चीनीमिल के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी पेड़ कटवाने पहुंच गए। उन्होंने पेड़ अपनी जमीन में लगे होने का दावा करते हुए पेड़ों का कटान शुरु करा दिया। जब तक चीनीमिल के अधिकारियों को जानकारी लगी तब कई पेड़ धराशाई कर दिए गए।
जांच और विवाद
चीनीमिल के अधिकारियों ने पेड़ मिल की जमीन पर लगे होना बताकर कटान का विरोध किया और एसडीएम को सूचना दी। सूचना पर एसडीएम मयंक गोस्वामी और तहसीलदार आशीष गुप्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पेड़ कटवाने वाले सेवावृत्त कर्मचारी और मिल प्रबंधन ने जमीन और पेड़ अपने अपने होने का दावा किया। इस पर दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगे गए। लेकिन दस्तावेज कोई नहीं दिखा सका। मिल प्रबंधन ने बताया कि कर्मचारी ने अपनी जमीन मिल को दानपात्र कर दी थी। हालाकि कर्मचारी ने जमीन दान करने की बात को खारिज कर दिया। एसडीएम ने मिल प्रबंधन से दानपात्र के दस्तावेज दिखाने को कहा है। हैरत की बात यह है कि जमीन से जुड़ा रिकार्ड राजस्व विभाग के पास भी मौजूद नहीं है। इससे विवाद में एक पेंच और फंस गया। फिलहाल दोनों पक्षों से जमीन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। तब तक पेड़ों का कटान रुकवा दिया गया। काटे गए पेड़ चीनीमिल में रखवा दिए गए।
पार्श्वविवरण
चीनीमिल में पेड़ कटवाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। कटान रुकवा दिया गया है। दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगे गए हैं। - आशीष गुप्ता, तहसीलदार


