Pilibhit News: गड्ढों में तब्दील सड़क, राहगीर परेशान
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: जोगराजपुर के ग्राम पंचायत सेहरामऊ में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। कीचड़ भरे गड्ढों के कारण राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और उच्च अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग की है।

Pilibhit News: जोगराजपुर। ग्राम पंचायत सेहरामऊ में गांव में बनी सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर एक फिट तक कीचड़ भरा हुआ है। जिससे राहगीरों को निकलना दुश्वार हो गया है। कई बार वाहन चालक इसमें गिरकर चोटिल भी हों चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में पेयजल योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं किया गया जिससे सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और उच्च अधिकारियों से भी कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।


