Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsRavana s Defeat Celebrated at Shri Ram Leela Fair with Spectacular Performances
बिलसंडा में रावण के पुतले का किया दहन

बिलसंडा में रावण के पुतले का किया दहन

संक्षेप: Pilibhit News - बिलसंडा में श्रीरामलीला मेले के दौरान बुधवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। रावण के पुतले के दहन के बाद जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। कलाकारों ने रावण, अहिरावण और हनुमान के बीच भयंकर युद्ध को दिखाया, जिसमें रावण का अंत हुआ। मेले में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Thu, 13 Nov 2025 12:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

बिलसंडा। श्रीरामलीला मेले में बुधवार को रावण वध लीला का मंचन किया गया। रावण का पुतला दहन होते ही जय श्रीराम के जयकारे लगे। वृन्दावन से आये ब्रज बिहारी आदर्श रामलीला नाट्य मंच के कलाकारों ने दिखाया मेघनाथ फिर महाबली कुम्भकर्ण की मौत के बाद रावण आग बबूला हो जाता है। पातालपुरी से अहिरावण का आह्वान करता है। अहिरावणन अपनी माया से राम लक्ष्मण का हरण कर उन्हें मारने के उद्देश्य से पातालपुरी ले जाता है। हनुमान को इसको पता लग जाता है और वो पातालपुरी में अहिरावण के यज्ञ को विध्वंस कर प्रभु को मुक्त कराते हैं। भीषण युद्ध के दौरान अहिरावण मारा जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपनी सेना का अंतिम योद्धा मरने के बाद रावण खुद ही युद्ध भूमि में जाने का ऐलान करता है। पत्नी मंदोदरी रावण को बहुत समझातीं हैं लेकिन रावण नहीं मानता। युद्ध के दौरान विभीषण प्रभु राम को रावण की नाभि में अमृत बताते है। तब प्रभु नाभि में तीर मार कर रावण का संहार कर देते हैं। भगवान राम लक्ष्मण को रावण से शिक्षा लेने को भेजते हैं। पुतला दहन आतिशबाजी के साथ जयजयकार होती है। मेले में पूर्वमंत्री रामसरन वर्मा, विधायक विवेक वर्मा, प्रभात शर्मा, चेयरमैन डीकेगुप्ता, एसडीएम नागेन्द्र पांडे, एसडीएम, सीओ के अलावा प्रबंधक रवि शुक्ला, एड. रमेश चंद गुप्ता, जगदीश गुप्ता, राजेन्द्र बाबू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सत्येंद्र शुक्ला आदि रहे।