ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतचाकू के बल पर विवाहिता से किया दुराचार

चाकू के बल पर विवाहिता से किया दुराचार

घर में सो रही विवाहिता के साथ चाकू के बल पर युवक ने दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया...

चाकू के बल पर विवाहिता से किया दुराचार
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSun, 10 Feb 2019 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में सो रही विवाहिता के साथ चाकू के बल पर युवक ने दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बीसलपुर के एक मोहल्ला की रहने वाली विवाहिता का पति एक शादी समारोह में बाहर गया हुआ था। तभी मोहल्ले का युवक उसके घर में घुस गया और विवाहिता को पकड़ लिया। उसकी गर्दन पर चाकू रखकर चाकू के बल पर दुराचार किया। दुराचार करने के बाद युवक फरार हो गया। विवाहिता ने मामले की पूरी जानकारी अपने पति को दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अवरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें