
नेपाल के हाथियों ने माला रेंज में मचाया उत्पात, चार एकड़ फसल की तहस-नहस
Pilibhit News - गजरौला में नेपाल के हाथियों ने माला रेंज के गोयल कॉलोनी के पास फसल और झोपड़ियों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने लगभग 4 एकड़ फसल बर्बाद की है। वन विभाग ने नुकसान का आकलन शुरू किया है। 96 किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है और निगरानी बढ़ाई गई है।
गजरौला। नेपाल के हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात हाथियों के दल ने माला रेंज के गोयल कालोनी के पास फसल और झोपड़ी को तहस नहस कर दिया। करीब 4 एकड़ फसल बर्बाद कर दी। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों ने बर्बाद फसलों का आकलन शुरू कर दिया है। मरौरी ब्लाक के अंतर्गत माला रेंज से सटे वन एव वन्यजीव प्रभाग के क्षेत्र में हाथियों ने सबसे अधिक उत्पात मचाया है। माला रेंज से सटा जंगल और आबादी के पास में ही गन्ना व गेहूं की फसल है। माला कॉलोनी के बाद अब गोयल कॉलोनी में नेपाल के हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
गन्ना किसान दहशत में हैं। गुरुवार रात हाथियों ने खेतों की बाउंड्री पर लगे पिलर और किसानों की झोपड़ी को भी तोड़ दिया। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि हमने हाथियों के लिए निगरानी बढ़ा दी है। माला रेंज से सटे इलाके में वनकर्मी रहते हैं। साथ ही अब तक हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। इसमें हमें जो जानकारी मिली है। उसमे कुछ छोटे बड़े 96 किसानों की फसल को नुकसान या आंशिक नुकसान की रिपोर्ट मिली है। सर्वे के बाद संयुक्त सत्यापन होगा गन्ना व गेहूं के किसानों को होने वाले नुकसान की रिपोर्ट को गन्ना विभाग समेत कृषि व राजस्व विभाग को भेजा जाता है। इसके बाद वहां से इसका सत्यापन होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेज कर धनावंटन लिया जाता है। इसके बाद चिन्हित किसानों के खाते में धनराशि भेजी जाती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




