ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतरामलीला में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

रामलीला में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

रामलीला मैदान में श्रीशतचंडी महायज्ञ विधिविधान के साथ किया गया। यज्ञ के पहले दिन महिलाओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली तथा कलश पूजन किया...

रामलीला में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतFri, 16 Feb 2018 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

रामलीला मैदान में श्रीशतचंडी महायज्ञ विधिविधान के साथ किया गया। यज्ञ के पहले दिन महिलाओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली तथा कलश पूजन किया गया। बीसलपुर के रामलीला मैदान में श्रीशतचंडी महायज्ञ का शुक्रवार को आचार्यों की ओर मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। महिलाओं ने मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, गोपी टाकीज, छोटा चौराहा, मठिया नाथ चौराहा, पुराना डाकखाना रोड सहित विभिन्न मार्गों पर कलश यात्रा निकालकर कलश पूजन किया गया। लोगों ने मां दुर्गा से परिवार में सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

सभी धार्मिक अनुष्ठान बाबा श्याम शंकर गिरि व मुख्य यजमान आशीष गुप्ता के निर्देशन में आयोजित किए गए। कलश यात्रा में मनीषा अग्रवाल, शवी अग्रवाल, गीता दुबे, पिंकी गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुनील दुबे, गोपाल कृष्ण अग्रवाज, रंजना अग्रवाल, मनोज कुमार त्रिपाठी, शिवनन्दन मिश्रा, डा. नीरज, राजेंद्र कुमार, प्रेम दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें