ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतबरसात और तेज हवा से बिछी धान

बरसात और तेज हवा से बिछी धान

मौसम के अचानक बदले तेवर से अब किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे दिखाई देने लगी है। तेज हवा के साथ बरसात होने से तैयार धान की सफल गिर गई और पानी भर...

बरसात और तेज हवा से बिछी धान
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 24 Sep 2018 12:44 AM
ऐप पर पढ़ें

मौसम के अचानक बदले तेवर से अब किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे दिखाई देने लगी है। तेज हवा के साथ बरसात होने से तैयार धान की सफल गिर गई और पानी भर गया। ऐसी दशा में किसानों से मौसम को भांपकर कटाई की तैयारी शुरू कर दी है। बरसात से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। खेतों में अब धान की फसल पककर तैयार हो रही है। किसान कटाई की तैयारी में जुटा ही था कि अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दो दिनों से रात और दिन में तेज हवा के साथ बरसात हो रही है। बरसात होने से खेत पर धान की फसल गिर गई और पानी भरने से पोधा भी सूखने की स्थित में है। मौसम की बेरुखी को भांपकर किसानों ने भीगे धान को ही काटना शुरू कर दिया है। बरसात से काफी किसानों का धान खराब हो गया है।

रम्पुरामिश्र। गांव गौनोर के ठाकुरदास का 20 बीघा धान हवा चलने से पानी मे डूब गया। रम्पुरामिश्र के कन्ता प्रसाद का 15 बीघा धान डूब गया। हैदरगंज के ख्याली राम का 18 बीघा धान गिरने से खराब हो गया। इसी तरह निजाम डॉडी, किशनपुरा, गैनेरी दान, कंजानाथ, बाकरगंज,बिन्दुआ, नवादा, गौनेरीबदी आदि गॉव के किसानों का भी धान पानी से खराब हो गया।

अमरिया। दो दिन से बारिश हो रही है और धान की फसल तैयार है किसान कैसे करे कटाई खेतों का कुछ पानी सूख पाया था और धान तैयार है। बारिश होने से खेतों में पानी भर गया और धान गिर रहा है। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होती तो अबतक धान कटना शुरू हो चुका होता। अब पानी भरने से फसल भी खराब हो रही और कटाई भी देर से हो पाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें