Pilibhit News: रेड अलर्ट के बीच आठ मिमी. बारिश, किसान खुश

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में रेड अलर्ट के दौरान लगातार बारिश से किसानों को राहत मिली है। बारिश से खेतों में नमी आई है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30.4°C और न्यूनतम 25.1°C रहा। इससे किसानों की फसलें, जैसे गन्ना और धान को बड़ा लाभ हुआ है, और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है।

Pilibhit News: रेड अलर्ट के बीच आठ मिमी. बारिश, किसान खुश

Pilibhit News: पीलीभीत/बीसलपुर। रेड अलर्ट के बीच पूरे दिन उमस और रिमझिम का दौर चला। हांलाकि रिमझिम के बीच किसानों के खेतों को बड़ी राहत मिली। किसानों के खेतों में मिट्टी को नमी वाली तासीर मिल गई है। मौसम में आए बदलाव से पूरे दिन भीगने सूखने का दौर चला। यही नहीं कहीं तेज तो कहीं धीमी रफ्तार से बारिश होती रही। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र कें मुताबिक केवल शुक्रवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश में आठ मिमी बारिश दर्ज की गई है। यही नहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जहां तहां बारिश के पानी से शहर की सड़कों पर कीचड़ सी रही। टनकपुर बरेली हाईवे के किनारों पर उतरना और चढ़ना खतरनाक बना रहा। इधर बीसलपुर में रिमझिम बारिश से किसानों की फसलों को भारी लाभ हुआ है। बरसात से मौसम सुहावना हो गया। जिसके कारण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। बीसलपुर में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। बरसात न होने के कारण किसानों की फसले भी सूखने लगी थी। वहीं उमस के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। किसानों के खेतों में खड़े गन्ना, धान की पौध, सब्जी की फसलों को भारी लाभ हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।