अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर सुविधाओं का लिया जायजा
Pilibhit News - पीलीभीत में, पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने इज्जतनगर-टनकपुर रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलपथ, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी और सिग्नलों की स्थिति का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को इज्जतनगर-टनकपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलपथ की स्थिति, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी और सिग्नलों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। अपर महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक ने रेलखंड में जारी कॉसन ऑर्डर, पुलों और समपार फाटकों की स्थिति का भी परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। पीलीभीत और टनकपुर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं को भी परखा गया।
इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की जानकारी दी, जिस पर अपर महाप्रबंधक ने गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार समेत विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


