ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतदूसरे दिन फिर निकला अजगर, मचा हड़कंप

दूसरे दिन फिर निकला अजगर, मचा हड़कंप

अमरिया में अजगर निकलने की 24 घंटे में दूसरी घटना हुई। बुधवार को भी धान के खेत में फिर से अजगर निकल आया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा। इसके बाद उसको जंगल में...

दूसरे दिन फिर निकला अजगर, मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतWed, 30 Oct 2019 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

अमरिया में अजगर निकलने की 24 घंटे में दूसरी घटना हुई। बुधवार को भी धान के खेत में फिर से अजगर निकल आया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा। इसके बाद उसको जंगल में छोड़ दिया गया।

तहसील क्षेत्र अमरिया के गांव सूरज पुर मे वीते दिवस 12 फिट लम्बा अजगर निकला था। जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़ कर जंगल मे छोड़ा था। बुधवार को फिर धान काटते समय लगभग 12 फिट लम्बा अजगर निकल आया। जिसको देखकर धान काट रही लेबर भाग गई। फार्म मालिक मंजीत सिंह ने बताया कि वन विभाग को सूचना दी गई थी। जब तक वन विभाग की टीम पहुंची तब तक अजगर रेंगता हुआ पैरी फार्म पर पहुंच गया था। बाद में वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर महोफ जंगल में छोड़ दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें