Pilibhit News: प्रशासन ने बारहवी शरीफ की तैयारियों का खींचा खाका
Pilibhit News: पूरनपुर में बारहवीं शरीफ पर्व के दौरान प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। आज नगर में भव्य जुलूस का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्टेशन रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। कांवड़ यात्रा के रूट में बदलाव किया गया है, और इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस पर्व पर हजारों लोग शामिल होंगे।

Pilibhit News: पूरनपुर। कांवड़ यात्राओं के बीच बारहवीं शरीफ पर्व प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। नगर में आज भव्य जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान स्टेशन रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके लिए कावंड यात्रा के रुट में भी बदलाव किया गया है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे। शारदा नदी के धनाराघाट से जल भरकर लाने वाले कांवड़ियों के जत्थे नगर के स्टेशन रोड से निकलते हैं। इसके लिए स्टेेशन रोड पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था रहती है। बुधवार को ईद मिलाद उन नबी (बारहवीं शरीफ) का पर्व है। इस उपलक्ष्य में स्टेशन रोड पर सजावट की जाती है। इसी रोड से जुलूस भी निकाला जाता है।
जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। जुलूस के दौरान कांवड़ यात्रा का रुट बदल दिया गया है। धनाराघाट से आने आने वाले कांवड़ियों को तिरंगा चौराहे से मेन मार्केट से होते हुए कोतवाली से निकलेंगे। खुटार की ओर जाने वाले कावड़िया शेरपुर कलां से सिमरिया ता. महाराजपुर होकर पिपरिया दुलई मोड़ से निकलेंगे। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि कांवड़ियों को निकालने के लिए कई मार्गों के विकल्प है। इसकी तैयारियां कर ली गईं हैं।


