Pilibhit News: महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर वसूली का आरोप

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पूरनपुर के पचास शैय्या युक्त महिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान रुपये लेने और बाहर से महंगी दवाएं मंगवाने के आरोप लगे हैं। भैंसासुर निवासी पूनम के परिजनों का दावा है कि ऑपरेशन के लिए तीन हजार रुपये लिए गए और करीब 15 हजार रुपये की दवाएं खरीदनी पड़ीं। पूनम की हालत में सुधार न होने और टांकों में पस पड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सीएचसी अधीक्षक ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Pilibhit News: महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर वसूली का आरोप

Pilibhit News: पूरनपुर। पचास शैय्या युक्त महिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान रुपये लेने और बाहर से महंगी दवाएं मंगाने के आरोप ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भैंसासुर निवासी प्रसूता के परिजनों ने महिला डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर तीन हजार रुपये लेने और करीब 15 हजार रुपये की दवाएं बाहर से मंगवाने का आरोप लगाया है। प्रसूता की हालत में अपेक्षित सुधार न होने से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। भैंसासुर निवासी बबलू की पत्नी पूनम को करीब दस दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि करीब दस दिन पहले महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव कराया था। पूनम ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद से ही महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर उनसे तीन हजार रुपये लिए गए। इसके अलावा उपचार के दौरान करीब 15 हजार रुपये की दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ीं। परिजनों के मुताबिक उपचार के बावजूद पूनम की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। टांके पक जाने से पस पड गया है। वह लोग बाहर ले जाना चाह रहे लेकिन छुट्टी नहीं दी जा रही। परिजनों ने अस्पताल में तैनात एक महिला चिकित्सक पर वसूली का आरोप लगाया है। इसी से नाराज परिजनों ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान रुपये लेने और बाहर से दवाएं मंगाने से मरीजों के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मामले के सामने आने के बाद महिला चिकित्सालय की कार्यप्रणाली और मरीजों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। प्रकरण की जानकारी कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: महिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर वसूली का आरोप