Pilibhit News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Pilibhit News: मैगलगंज हाइवे के लुकटिहाई तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में रामनिवास, उनके भाई अवधेश और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। अवधेश और राजू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Pilibhit News: पूरनपुर। मैगलगंज हाइवे पर दो बाईकों की टक्कर में दो भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से अपस्ताल भिजवा गया। सीएचसी में डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई और दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद शाहजहांपुर पुवायां थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 45 वर्षीय रामनिवास पुत्र छविनाथ अपने भाई अवधेश के साथ शुक्रवार को बाइक से पूरनपुर किसी काम से आ रहे थे।
मैगलगंज हाइवे के लुकटिहाई तिराहे पर उनकी बाइक राजू पुत्र प्रमोद निवासी लुकटिहाई की बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। राजू खेत से अपने घर जा रहे थे। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घुंघचाई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। अवधेश और राजू की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच कर विलाप करने लगे। घुंघचाई एस ओ राजीव कुमार ने बताया कि दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। दो लोग घायल हुए हैं। रामनिवास का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

