केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया

Feb 10, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पीलीभीत के विकास खण्ड पूरनपुर में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें बच्चों को योजनाओं से जोड़ने और बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना और अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के तहत बाल विवाह न करने की शपथ ली गई।

केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया

पीलीभीत। विकास खण्ड पूरनपुर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडे ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया। बैठक का उद्देश्य बताया गया कि ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के माध्यम से जनपद के जरूरतमंद बच्चों को योजनाओं से जोड़ना है। इसके साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित पेंशन योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताये गए एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शपथ ली गई। प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर, गुरु नानक इंटर कॉलेज पुरनपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर में योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बाल विवाह न करने के लिए शपथ ली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से अधीक्षक, गुरु नानक इंटर कॉलेज समस्त स्टाफ एवं प्राथमिक स्कूल के सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में ‌ जेंडर स्पेशलिस्ट जय श्री सिंह सोशल वर्कर कर्म राव कैसे वर्कर धीरज एवं रुबीना उपस्थित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।