Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsProtest Against Online Attendance System by Village Development Officers
ग्राम विकास अधिकारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

ग्राम विकास अधिकारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

संक्षेप:

Pilibhit News - ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। सचिवों का कहना है कि यह प्रणाली कर्मचारियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। बिना संसाधनों और प्रशिक्षण के इस प्रणाली का कार्यान्वयन व्यावहारिक नहीं है। आंदोलन में कई सचिव और रोजगार सेवक शामिल हुए।

Dec 04, 2025 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

अमरिया। ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने और मूल विभागीय कार्यों के लिए सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है। यह आंदोलन ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में है, जिसमें कर्मचारियों को ऑनलाइन अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होती है। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह प्रणाली कर्मचारियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। उनके मूल विभागीय कार्यों में बाधा डाल रही है। आंदोलन के दौरान, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन में सचिव सौरभ गंगवार, सुधीर , वीरेंद्र पंचायत सचिव, वीरेंद्र ग्राविआ, राधे श्याम, सिखा, सचिन, अनिल कुमार,रामकिशोर,सुरेश शर्मा, राहुल कनौजिया, मंजुल मिश्रा,अभिनीष, सचिव सहित रोजगार सेवक शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सचिवों ने दिया सांकेतिक धरना पूरनपुर। ग्राम पंचायतों में लागू की जा रही ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और मूल विभाग के अलावा अन्य कार्यों के बढ़ते बोझ के विरोध में बुधवार को पूरनपुर ब्लॉक परिसर में सचिवों ने सांकेतिक धरना दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सचिव बांह पर काली पट्टी बांधकर सुबह से ही ब्लॉक पर एकत्र हुए। ब्लाक कार्यालय परिसर में आयोजित धरना के दौरान सचिवों का कहना था कि बिना संसाधन, बिना स्पष्ट दिशा-निर्देश और बिना प्रशिक्षण के फेसियल रिकॉग्निशन आधारित ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली लागू करना व्यावहारिक नहीं है। नेटवर्क, स्मार्टफोन, डाटा और अन्य तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित किए बिना इस व्यवस्था से कार्य में अव्यवस्था बढ़ेगी। साथ ही, अन्य विभागों के कार्य भी जबरन सौंपे जा रहे हैं, जिससे पंचायती राज के मूल कार्य प्रभावित हो रहे हैं। धरने के बाद सभी अपने काम पर चले गए। विरोध में रोजाना पदाधिकारियों से जारी कार्यक्रम के तहत कार्य किया जाएगा। इस मौके पर अबनीश कुमार, सौरभ कुमार, विजय पासवान, रामकिशोर, मंजुल मिश्रा, राहुल कनौजिया, बिजेश कुमार, राजेश गौतम, सुरेश वर्मा, नागेन्द्र कुमार, अतुल कुमार, सुबोध कुमार मौजूद रहे।