पीलीभीत में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय की छत पर फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव

Feb 13, 2026 11:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय की छत पर एक कर्मचारी का शव लटका मिला। मृतक के परिजनों ने प्रॉपर्टी डीलर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अनिल, जो पिछले 5 वर्षों से वहां काम कर रहा था, का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीलीभीत में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय की छत पर फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव

पीलीभीत। प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय की छत पर गुरुवार देर रात वहां काम करने वाले कर्मचारी शव लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने प्रॉपर्टी डीलर पर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी 25 वर्षीय अनिल मोहल्ला श्रीनगर कॉलोनी स्थित प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में पिछले 5 वर्षों से नौकरी करता था। गुरुवार रात उसका शव छत की रेलिंग से सड़क की ओर रस्सी के फंदे से लटका मिला। शुक्रवार सुबह लोगों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपो की जांच की जा रही है। अभी कोई लिखित में तहरीर नहीं दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।