पीलीभीत में युवक की हत्या के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, परिजन पहुंचे कोतवाली

Feb 16, 2026 01:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय की छत से युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

पीलीभीत में युवक की हत्या के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, परिजन पहुंचे कोतवाली

पीलीभीत। प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय की छत से लटके मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने सोमवार को प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मृतक के भाई ने कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना पिछले सप्ताह शुक्रवार सुबह सात बजे कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय की है। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष की महिलाएं और पुरुष एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में मौजूद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी से परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ महिलाओं ने आरोपी को अपने हवाले करने की बात भी कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीओ सिटी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन महिलाओं को शांत किया। इसके बाद सभी घर लौट गए। सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली में अतिरिक्त फोर्स को भी बुला लिया गया था। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।