पीलीभीत में असम हाईवे पर यात्रीशेड से टकराकर पलटी बस, 16 यात्री घायल

Mar 09, 2026 02:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में दिल्ली से लखीमपुर जा रही एक निजी डबल डेकर स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। घटना सोमवार तड़के हुई, जब बस अनियंत्रित होकर यात्री शेड से टकराकर पलट गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीलीभीत में असम हाईवे पर यात्रीशेड से टकराकर पलटी बस, 16 यात्री घायल

पीलीभीत। असम हाईवे पर दिल्ली से लखीमपुर जा रही निजी डबल डेकर स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने यात्री शेड से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसा सोमवार तड़के पीलीभीत असम हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम कैच में हुआ। दिल्ली की ओर से आ रही एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पहले यात्री शेड से टकराई। इसके बाद सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसा होते ही बस में चीखपुकार मच गई।

हादसे के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। जिनमें से 16 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में तीन यात्रियों के पैर भी कट गए हैं। बस में सवार सभी लोग दिल्ली से मजदूरी करके अपने घर लौट रहे थे। बस दिल्ली से लखीमपुर जा रही थी। घायलों में ज्यादातर लोग लखीमपुर और बहराइच के शामिल है। घायलों के चोट अधिक होने के कारण अभी उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया हादसे की वजह बस चालक को नींद की झपकी आ जाना बताया जा रहा है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।