Pilibhit News: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मेडिकल कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने उद्घाटन किया। लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता की। पुरनपुर में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने भी मरीजों को फल वितरित किए।

Pilibhit News: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मेडिकल कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर

Pilibhit News: पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय स्थित राजकीय रक्त केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने फीता काटकर किया। इस दौरान लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में योगदान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का पौधे भेंटकर स्वागत करने के साथ हुई।

उद्घाटन समारोह

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार ने रक्तदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रक्तदान से थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर और रक्ताल्पता जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने वाला महत्वपूर्ण योगदान बताया।

अन्य उपस्थित लोग

शिविर में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी पंत, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, चेतन शर्मा, अमनदीप मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, इंद्रेश चौहान, विकास वाल्मीकि, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। रक्तदान शिविर के बाद प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, एसएसपी सुकीर्ति माधव समेत अन्य अतिथियों के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

पुरनपुर में वितरण

पूरनपुर। प्रधानमंत्री के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ सीएचसी पहुंचकर मरीजों को फल बांटे। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से तमाम योजनाएं संचालित है। सभी का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हम लोग काम कर रहे हैं। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा, अनुज पांडेय, वीरेंद्र कुमार, विशाल, नवनीत मिश्रा सहित तमाम लेाग मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर कब आयोजित किया गया?−
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मेडिकल कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर