शिवालय में महकी हल्दी और गूंजा शिव का नाम
Pilibhit News - पीलीभीत में महाशिवरात्रि के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री गौरी शंकर मंदिर में हल्दी की रस्म आयोजित की गई। शनिवार को मेहंदी और रविवार को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। मंदिर को फूलों और झालरों से सजाया जा रहा है। भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

पीलीभीत। महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर में आस्था के केंद्र श्री गौरी शंकर मंदिर में शुक्रवार को हल्दी की रस्म का आयोजन किया गया। हर हर महादेव के उद्घोष के बीच महादेव के मंदिर को उपवन सा सजाया जा रहा है। शनिवार को मेहंदी और रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शहर में महा शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक आदि के तमाम अनुष्ठान होते हैं। इसी क्रम में पूरनपुर में इकोत्तरनाथ और बीसलपुर, बिलसंडा समेत अन्य क्षेत्रों में शिवालयों में पूजन अर्चना का कार्यक्रम होता है। महाशिवरात्रि को लेकर यहां श्री गौरी शंकर मंदिर में फूलों और रंग बिरंगी झालरों से सजावट का काम किया रहा है।
यही नहीं रंग बिरंगे कपड़ों से शिवालयों को सजाया जा रहा है। फल फूल और बेल पत्र आदि की दुकानों में सजावट का काम किया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को यहां आकर किसी प्रकार से असुविधा का सामना न करना पड़े। भक्तों को नहीं होगी असुविधा गौरी शंकर मंदिर में महंत जय शंकर ने बताया कि हल्दी शुक्रवार और मेहंदी शनिवार को होने के बाद रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। सुबह चार बजे से रविवार को मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। इस बारे में सुरक्षा व्यवस्था आदि के लिए भी तैयारियां कर ली गई है। भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


