जनपदस्तरीय अधिकारियों ने एचएलबी का निरीक्षण कर परखा काम
डीएम के निर्देश पर जनपद में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत तैयारियों को गति प्रदान करने के लिए अधिकारियों ने हाउस लिस्टिंग ब्लाक्स का निरीक्षण किया। जनगणना में अब तक 9.22 फीसद कार्य पूरा हो चुका है। सभी गतिविधियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर जनपद में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत तैयारियों को गति प्रदान करने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में हाउस लिस्टिंग ब्लाक्स का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए गए।
अधिकारियों का निरीक्षण
एडीएम विरा./ जिला जनगणना अधिकारी प्रसून द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार, डीडीओ संजय कुमार, सभी एसडीएम, चार्ज अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (एचएलबी) का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनगणना संबंधी व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश प्रदान किए।
प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का कार्य
डीडीओ संजय कुमार ने बीसलपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर भजा के बहुउद्देशीय पंचायत भवन समेत अन्य जगह निरीक्षण किया। प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा मकानीकरण का कार्य किया गया। जनपदस्तरीय अधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर मकानीकरण कार्य की गुणवत्ता, शुद्धता एवं समयबद्धता का सत्यापन किया और संबंधित कार्मिकों को जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ करने के निर्देश दिए।
जनगणना की प्रगति
डीएम ने निर्देशित किया है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत सभी गतिविधियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण की जाएं। जनगणना में अब तक जिले में 9.22 फीसद कार्य पूरा किया जा चुका है। कुल 15 चार्जों में 4116 प्रगणक मकान सूचीकरण व गणना में लगाए गए हैं और 15 जिलास्तरीय नोडल अधिकारी सत्यापन में लगाए गए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


