रात में कई घरों बिजली गुल रही, दोपहर को मिली आपूर्ति
Pilibhit News - पीलीभीत में गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हो गए हैं। बिजली की आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण कई घरों में रात में बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि फाल्ट सही नहीं किया गया है और कई क्षेत्रों में 14 घंटे तक बिजली नहीं आई। बिजली विभाग ने दावे किए कि समस्या को हल कर दिया गया है।

पीलीभीत। गर्मी में तापमान ने एकाएक सिर उठाया तो आम जन परेशान हो उठे है। यही नहीं बिजली की आपूर्ति को लेकर जब तब परेशानियां पेश आने लगी हैं। रात में कई घरों में बिजली गुल रही। इसकी शिकायत करते हुए उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताया है। बताया गया है कि रात भर बिजली नहीं आई और सुबह से परेशानियां बनीं रहीं। बीती सोमवार और मंगलवार की रात्रि में चौक बाजार फीडर पर सप्लाई गड़बड़ा गई। इसके बाद चौक बाजार की लाइट भी गुल हो गई। बिजली विभाग ने दावा किया कि आपूर्ति चालू हो गई है पर आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों ने बताया कि फाल्ट सही नहीं किया हुआ है।
काशीराम फीडर के दो फेस बंद रहने से परेशानियां हो गई। मोहल्ला फारुख में भी कई घरों में बिजली गुल हुई। साहूकारा में भी लाइट न आने से परेशानियां पेश आई। बाजार गेट और मलिक अहमद में करीब 14 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने का दावा किया गया। सीतापुर अस्पताल के सामने भी आवासों में बिजली की परेशानियां रहीं। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि आपूर्ति को लेकर फाल्ट सही कर दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


