Pilibhit News: फॉल्ट के कारण कई मोहल्लों में गुल रही बिजली
Pilibhit News: पीलीभीत में तकनीकी खराबियों और बिजली कटौती ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। कई मोहल्लों में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बंधित रही। गर्मी के बीच राहत के लिए विभाग ने फॉल्ट दुरस्त किए लेकिन विद्युत व्यवस्था अभी सामान्य नहीं हो सकी। कुछ क्षेत्र अभी भी प्रभावित रहते हैं।

Pilibhit News: पीलीभीत। शहर में तकनीकी खराबियों और बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शहर के कई इलाकों में फेस खराब होने और फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने फॉल्ट दुरस्त किया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था शुक्रवार को भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। शहर के कई मोहल्लों में तकनीकी खराबियों के चलते कहीं फेस की समस्या रही तो कहीं फॉल्ट के कारण घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे गर्मी और उमस के बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के केजीएन-2, इस्लाम नगर, छोटी मार्केट, शेरों वाली मठिया, इमली चौराहा, बरहा, राजीव कॉलोनी, असम चौराहा, पूरनपुर रोड, अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, तुलाराम, कुंवरगढ़, साहूकारा, आवास विकास, सुरभि कॉलोनी और सिविल लाइंस साउथ समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
नौगवां ओवरब्रिज के पास खंभे में आई खराबी के कारण भी कुछ समय तक आपूर्ति बंद रही। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल की। अधिशासी अभियंजा आशीष यादव ने बताया कि फॉल्ट की सूचना पर पहुंची टीम ने फॉल्ट दुरस्त किए हैं। कहीं कोई बड़ा फॉल्ट नहीं हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


