रातभर कटौती, अनिद्रा से उपभोक्ताओं में बढ़ रहा गुस्सा
Pilibhit News - बिलसंडा में भीषण गर्मी और बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। रात में होने वाली कटौती के कारण लोग सो नहीं पा रहे हैं। विधायक विवेक वर्मा ने ट्रांसमिशन अफसरों से बात करने का आश्वासन दिया है। उपभोक्ता जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे।

बिलसंडा। भीषण गर्मी में बिजली के अंधाधुंध फाल्ट और बेतरतीब शेड्यूल ने उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी है। रात में दस बजे से सुबह तक होने वाली कटौती से हर वर्ग परेशान है। हालात ये हैं कि दिनभर गर्मी में परेशान लोग बिजली के इस शेड्यूल से रात में सो तक नहीं पा रहे हैं। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।
शिकायतें और नाराजगी
बीसलपुर बिजलीघर से सम्बद्ध ईंटगांव बिजलीघर के डेढ़ सौ से ज्यादा गांवों में विभाग के इस बेतरतीब शेड्यूल से नाराजगी है। लोगों में विधायक विवेक वर्मा से इसकी शिकायत भी है। विधायक ने बताया कि रात में तो कम से कम लोगों को सप्लाई जरूर मिलनी चाहिये। बोले, इसको लेकर वो ट्रांसमिशन अफसरों से बात करेंगे।
उपभोक्ताओं की मांग
अधिवक्ता मोहित सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह, धनपाल प्रजापति, संजय सिंह, सुजीत सक्सेना समेत तमाम लोगों ने बताया कि शेड्यूल जल्द नहीं बदला गया तो वो लोग जल्द ही जिलाधिकारी से मिलेंगे। उपभोक्ताओं का कहना है कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ गर्मी में बिजली सप्लाई को लेकर पांच दिन पहले सख्त चेतावनी दे चुके हैं लेकिन अफसरों पर कोई फर्क नही पढ़ा। लोगों का कहना कि बिन बिजली रातभर अफसर नेता एक दिन नहीं रह सकते। हम लोगों की ओर भी सोचना चाहिये। लोगों ने रात में कटौती मुक्त सप्लाई की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


