हत्याकांड मामले में 7 नामजद समेत 15 पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

बिलसंडा में व्यापारी राकेश गुप्ता के हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एसपी के निर्देश पर कई टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस ने संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और जल्द खुलासे का दावा किया है। व्यापारियों ने एनकाउंटर की मांग की है।

हत्याकांड मामले में 7 नामजद समेत 15 पर मुकदमा

बिलसंडा, संवाददाता। निर्दोष मारे गए व्यापारी राकेश गुप्ता हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। एसपी के निर्देश पर एसओजी, फोरेंसिक समेत कई टीमें पीलीभीत शाहजहांपुर से लेकर लखीमपुर खीरी तक पहुंची हैं। हत्याकांड को लेकर पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरू की है।

महत्वपूर्ण सुराग

बिलसंडा में हुए घटनाक्रम के बाद सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को घटना में कई सुराग मिले हैं। लखीमपुर से भाड़े पर बुलाये शूटरों की बात भी एक संदिग्ध से पूछताछ के बाद सामने आई है। एसपी सुकीर्ति माधव खुद घटना की मॉनिटरिंग कर रहें हैं। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पंकज कटियार की तहरीर पर 7 नामजद रमेशचंद्र कटियार, उनके बेटे विमल, सीतेश निवासी ग्राम मुकरमपुर थाना रोजा शाहजहांपुर, संजय निवासी ग्राम भूड़ा निजाम थाना खुटार, रामनाथ राठौर, सुमित राठौर, सीताराम निवासी थाना बिलसंडा 8 अज्ञात समेत करीब पन्द्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पंकज ने आरोप लगाया कि वो अपने भाई श्यामसुंदर की साइकिल की दुकान पर शाम करीब 5 बजे मित्र पप्पु गुप्ता से बातें कर रहा था। भाई घर पर पापा को दवाई देने की बात कहकर गया था। उसी बीच आठ अज्ञात लोग जिनके हाथों में तमंचे, लोहे की रॉड, चाकू थे। उन्होने आते ही उसपर जानलेवा हमला कर दिया। तमंचे की बट के हमले से उसका सिर फट गया। साथी पप्पु गुप्ता ने उसे बचाने की कोशिश की तो तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी कह रहे थे कि रमेश चन्द्र का बदला पूरा हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पंकज का आरोप है कि ससुराल पक्ष से उसकी रंजिश चल रही है। कई बार उसे धमकी मिल चुकी हैं। आरोप है कि उसके ससुर रमेश ने बिलसंडा के लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिलवाया है। पेशेवर शूटरों को इसकी सुपारी दी गई। पीड़ित ने खुद व परिवार की जान को खतरा बताया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद कई कड़ियों को मिलाकर जांच शुरू की है।

गिरफ्तारी और पूछताछ

हत्याकांड के बाद पुलिस ने मुकदमे के वादी पंकज कटियार की ओर से नामजद कराए गए उसके ससुर रमेश चन्द्र, साले विमल व सीतेश निवासी रोजा शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। उनके मिले सुबूतों के बाद पुलिस की टीमें तीन जिलों में दौड़ रहीं हैं। पुलिस को उन शूटरों की तलाश है जिन्होंने सरेआम घटना को अंजाम देकर निर्दोष व्यापारी की जान ले ली। बिलसंडा से भी दो लोगों को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ शुरू की है।

व्यापारियों का दबाब

सरेआम जिस तरह से भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यापारी की हत्या हुई है उसने पुलिस के लिये चुनौती पैदा कर दी है। व्यापारिक संगठनों का अल्टीमेटम पुलिस के लिये बड़ा दबाब है। हालांकि ये भी सच है कि घटना के बाद अंतिम संस्कार कराने में पुलिस अफसर लगे रहे। इसमें भी वर्कआउट में देरी हुई। लेकिन पुलिस के हाथ लगे क्लू घटना के जल्द खुलासा का दावा कर रहें हैं।

कई टीमें लगीं हुई हैं। पूछताछ में शूटरों के लखीमपुर खीरी से आने की बात पता चला रही है। कई एंगल को जोड़कर जल्द घटना का खुलासा होगा। दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

सुकीर्ति माधव एसपी

घटना बहुत दुःखद है। हम लोगों की पूरी संवेदना परिवार के साथ है। परिवार के बीच जाकर सभी से बातचीत कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। परिवार की हर सम्भव मदद की जाएगी।

ज्ञानेन्द्र सिंह डीएम।

सामान्य प्रश्न

राकेश गुप्ता की हत्या कब हुई?
राकेश गुप्ता की हत्या बिलसंडा में हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।