
आशीष की दोस्त की पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर की गई हत्या
संक्षेप: Pilibhit News - नोट- बरेली देहात के भी ध्यानार्थ।आशीष की दोस्त की पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर की गई हत्याआशीष की दोस्त की पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर की गई हत्याआ
नोट- बरेली देहात के भी ध्यानार्थ। पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, आला कत्ल किया बरामद बीसलपुर में युवक का शव नहर में पड़ा मिला था दो दिन पूर्व में 41. पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। बीसलपुर, संवाददाता। बीसलपुर के गांव ढकिया रंजीत के चर्चित आशीष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कत्ल में प्रयुक्त डंडे और रॉड बरामद कर जेल भेज दिया है। जबकि दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दोनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक बीसलपुर के गांव ढकिया रंजीत के आशीष की गांव के ही अतुल उर्फ छोटू से दोस्ती थी।

42 वर्षीय अतुल की चार साल पूर्व शादी हुई थी और उसकी पत्नी की उम्र 22 वर्ष है। छोटू वाहन चालक है और अक्सर घर से बाहर रहता था। छोटू के मकान के सामने घर होने के कारण आशीष अक्सर उसके घर आने-जाने लगा। इसी बीच आशीष की छोटू की पत्नी से नजदीकियां हो गईं। जब यह जानकारी छोटू को लगी तो वह पत्नी को लेकर बीसलपुर किराये के मकान में रहने लगा। इसके बाद भी आशीष का उसके कमरे पर आना-जाना लगा रहा। छोटू ने कई घर बदल दिए पर आशीष और उसकी पत्नी एक दूसरे के संपर्क में रहे। इस पर छोटू ने आशीष को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उसने अपने मामा मनोज को पूरी बात बताई। मनोज ने अपने दोस्त धीरेंद्र प्रताप गंगवार उर्फ क्लिंटन को आशीष की हत्या की योजना में शामिल किया। धीरेंद्र ने अपने साथी रजत मिश्रा उर्फ सौरभ मिश्रा, सौरभ गंगवार, रामू राठौर और गंगाराम को आशीष की हत्या के लिए राजी कर लिया। सौरभ मिश्रा ने पटेल नगर पुलिया के पास क्योलड़िया के राजेंद्र के खंडहर मकान में पार्टी रखी। इसमें आशीष को भी बुलाया गया। आशीष पहले से ही नशे में था। सभी ने मिलकर पार्टी की। इसी बीच अतुल व आशीष के बीच कहासुनी हो गई। सभी ने मिलकर आशीष को लोहे की रॉड व डंडे से पीटकर रात में मौत के घाट उतार दिया। रात में ही अतुल उर्फ छोटू व धीरेंद्र प्रताप गंगवार आशीष की बाइक से शव केकेएस इंटर कॉलेज के पास नहर की पटरी पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए ढकिया रंजीत निवासी अतुल उर्फ छोटू, मनोज कुमार निवासी गांव महमूदापुर थाना भुता बरेली हाल निवासी मोहल्ला पटेल नगर, धीरेंद्र प्रताप गंगवार निवासी रसूला, थाना भुता बरेली हाल निवासी मोहल्ला पटेल नगर, रजत मिश्रा उर्फ सौरभ मिश्रा निवासी मोहल्ला पटेल नगर, रामू राठौर निवासी मोहल्ला पटेल नगर को गिरफ्तार कर हत्यारोपी के कब्जे से लोहे की रॉड और डंडा बरामद कर पांचों को जेल भेज दिया है। 00 दो हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस बीसलपुर पुलिस ने आशीष हत्याकांड के पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तो वहीं मोहल्ला पटेल नगर निवासी गंगाराम और मोहल्ला पटेल नगर निवासी सौरभ गंगवार की तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। 00 बीसलपुर के गांव ढकिया रंजीत के आशीष हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है दो अन्य की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संजीव कुमार शुक्ला, कोतवाल बीसलपुर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




