जहानाबाद इंस्पेक्टर रिवर्ट,जयशंकर को मिली कमान
पीलीभीत में एसपी सुकीर्ति माधव ने थाना जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई को रिवर्ट कर अपराध शाखा में तैनात किया है। जयशंकर सिंह को जहानाबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जनशिकायों में लापरवाही के चलते कार्रवाई की गई है। जनसमस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता रहेगी।

पीलीभीत। एसपी सुकीर्ति माधव ने थाना जहानाबाद में तैनात प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई को रिवर्ट करके अपराध शाखा में तैनाती दी है। थाना घुंघचाई में तैनात प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह को प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद नियुक्त किया गया है। कोतवाली पूरनपुर में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार को थानाध्यक्ष घुंघचाई बनाया गया है। जहानाबाद थाने में जनशिकायों को लेकर मिल रही लापरवाही और अपराध नियंत्रण को लेकर चल रही हीलाहवाली के तहत प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद को रिवर्ट किया गया है। एसपी ने बताया कि जनसम्स्याओं की सुनवाई करना सभी की प्राथमिकता में शामिल है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


