वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज होंगे बयान
Pilibhit News - पूरनपुर में सेवानिवृत्त सीआइएसएफ एसआई पूरन सिंह के घर गोली चलने की घटना में पुलिस की जांच अंतिम चरण में है। प्रेम प्रसंग से जुड़ी युवती को आस्ट्रेलिया से बुलाया गया है। पुलिस वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उसके बयान दर्ज करेगी। इस गोलीकांड में सुखदेव सिंह की मौत हुई थी और उनकी पिता ने पूरन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पूरनपुर। रिटायर्ड सीआआई एसएफ एसआई के घर गोली चलने के मामले में पुलिस की जांच अंतिम छोर पर है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने पर आस्ट्रेलिया से युवती को बुलाया गया। उसके आने पर संशय होने पर अब पुलिस वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए युवती के बयान दर्ज करेगी। गोलीकांड का जल्द खुलासा होने का दावा पुलिस कर रही है। नरायनपुर में बीते 20 दिसंबर को सेवानिवृत्त सीआईएसएफ एसआई पूरन सिंह के घर में गोली लगने से सुखदेव सिंह पुत्र हरजंदर सिंह की मौत हो गई थी। मृतक सुखदेव थाना न्यूरिया के गांव टोडरपुर के रहने वाले थे। उनका पूरन सिंह के घर आना जाना था।
गोली लगने से पूरन सिंह की पत्नी गुरमीत कौर भी घायल हो गईं थी। लखनऊ में कई दिनों तक उपचार चलने के बाद गुरमीत कौर घर वापस आ गई हैं। हालांकि वे उपचाररत हैं। इस मामले में सुखदेव सिंह के पिता हरजिंदर की ओर से पूरन सिंह और उनकी पत्नी गुरमीत कौर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें बेटी से प्रेम प्रसंग के चलते सुखदेव सिंह को गोली मारने का आरोप है। पुलिस घटना के बाद से सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इसमें रुपयों के लेनदेन की बात भी सामने आई है। पुलिस ने घटना में पूरन सिंह की बेटी को आधार मानते हुए आस्ट्रेलिया से वापस बयान के लिए बुलाया है। हांलाकि घटना के समय युवती विदेश में थी। युवती के स्वेदश आने पर संशय के बाद अब पुलिस युवती के न आने पर वीडियो कांफ्रसिंग के जरिए उसके बयान दर्ज करेगी। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि युवती को आस्ट्रेलिया से बुलाया गया है। उसके न आने पर वीडियो कांफ्रसिंग से भी बयान दर्ज करने का विकल्प है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




