
महिला के घर हुई चोरी में फंसा पेच, जांच जारी
Pilibhit News - -पुलिस बता रही आपसी विवाद, महिला मांग रही न्याय महिला के घर हुई चोरी में फंसा पेच, जांच जारीमहिला के घर हुई चोरी में फंसा पेच, जांच जारीमहिला के घर हु
-पुलिस बता रही आपसी विवाद, महिला मांग रही न्याय पूरनपुर, संवाददाता। महिला के घर लाखों की चोरी में एक नया पेंच फंस गया है। पुलिस घटना को पारिवारिक विवाद बता रही है। जबकि महिला घटना को सही बताकर न्याय की मांग कर रही है। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला बमनपुरी की रहने वाली प्रमिला देवी के घर मंगलवार रात चोरी हो गई थी। प्रमिला देवी पास के कमरे में सो रहीं थी। इस दौरान चोरों ने दूसरे कमरे में रखी सोने की चेन, गूठी, कुंडल और 40हजार की नकदी चोरी कर ली थी। सुबह प्रमिला देवी को घटना की जानकारी लग सकी।

सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भी पहुंचकर जांच की। प्रमिला देवी ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर भी दी। इसके बावजूद पुलिस घटना पर संदेह जता रही है। पुलिस का मानना है कि चोरी नहीं हुई है। महिला का पारिवारिक विवाद हुआ है। हांलाकि प्रमिला देवी न्याय न मिलने पर एसपी के पास जाने की बात कह रहीं हैं। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि घटना फर्जी है। महिला का बेटे से विवाद है। जांच कराई गई। इसमें विवाद की बात निकलकर सामने आई। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




