ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतअलर्ट के बाद धार्मिक स्थलों पर पुलिस का पहरा

अलर्ट के बाद धार्मिक स्थलों पर पुलिस का पहरा

मतगणना सकुशल समाप्त होने के बाद अगले दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण शासन ले अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद नमाज के वक्त पुलिस अफसर सड़कों पर भ्रमण करते देखे गए। सभी धार्मिक स्थलों पर नमाज के...

अलर्ट के बाद धार्मिक स्थलों पर पुलिस का पहरा
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 25 May 2019 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

मतगणना सकुशल समाप्त होने के बाद अगले दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण शासन ले अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद नमाज के वक्त पुलिस अफसर सड़कों पर भ्रमण करते देखे गए। सभी धार्मिक स्थलों पर नमाज के दौरान पुलिस तैनात रखी गई थी। नमाज सकुशल समाप्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

गुरूवार को हुई मतगणना सकुशन समाप्त होने और भाजपा की जीत के कारण खुफिया इनपुट था कि जुमे की नमाज के दौरान कुछ अराजक तत्व किसी प्रकार की खुराफात करने की कोशिश कर सकते हैं। इसको लेकर डीजीपी ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को अलर्ट जारी किया था। अलर्ट के तहत जिले में सभी धार्मक स्थलों पर सुरक्षा के लिहाज से दो सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा सभी सीओ, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को भी भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए थे।

एएसपी रोहित मिश्र ने खुद शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक थी। इसीलिए तीन बजे नमाज सकुशल समाप्त हो जाने के बाद ही अफसरों ने फोर्स को हटाया। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर फोर्स को लगाया गया था। सभी जगह पर नमाज सकुशल समाप्त हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें