Pilibhit News: निगरानी के दौरान साइबर ठगी में फोन धारक पर मुकदमा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पीलीभीतPilibhit News: पूरनपुर में थानाध्यक्ष उप निरीक्षक राहुल शर्मा ने संदिग्ध फोन नंबरों की जांच के बाद एक शख्स पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मोबाइल नंबर से साइबर क्राइम की दो शिकायतें मिलीं, जिसमें 2000 और 3500 रुपये की ठगी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pilibhit News: पूरनपुर। थाना हजारा के उप निरीक्षक राहुल शर्मा ने प्रतिबिंब पोर्टल पर मौजूद संदिग्ध नंबरों की जांच पड़ताल के दौरान शक के दायरे में आए फोन नंबर संचालित करने वाले शख्स पर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदम में बताया कि संदिग्ध मोबाइल नंबरों की निगरानी के दौरान एक नंबर की लोकेशन राम नगर संपूर्णानगर हजारा में मिली। इस मोबाइल नंबर से दो बार साइबर क्राइम होने की शिकायत मिलीं। एक में दो हजार और दूसरी में 35 सौ रुपये की ठगी की होना पाया गया। मोबाइल नंबर के बारे में जिला स्तरीय साइबर सेल को बताया गया। मोबाइल नंबर संपूर्णानगर चीनी मिल कॉलोनी के कृष्ण शर्मा का होना पाया गया।
तब मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच रही है।
ये भी पढ़ें:कीडगंज के युवक का मिला म्यूल खाता, एफआईआर


