बाइक मिस्त्री की मौत के मामले में मामा-मामी समेत तीन पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पुलिस ने बिलसंडा में गौहनिया गांव के बाइक मिस्त्री दुर्वेश की आत्महत्या के मामले में मामा-मामी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित को दुकान पर जाकर बेइज्जती की, जिससे वह दुखी होकर जहर खा लिया। परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बाइक मिस्त्री की मौत के मामले में मामा-मामी समेत तीन पर केस दर्ज

पीलीभीत। बिलसंडा में गौहनिया गांव में जहर खाकर बाइक मिस्त्री की मौत के मामले में पुलिस ने मामा मामी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मिस्त्री को दुकान पर जाकर आरोपियों ने गालीगलौज कर इतना अपमानित किया कि उसने दुखी होकर जान दे दी। इस मामले में परिजन निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक से भी मिले। ​बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया निवासी दुर्वेश (38) पुत्र जैतराम की पांच दिन पहले जहर खाने से मौत हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाये थे। इस मामले मृतक के भाई प्रेमचंद ने आरोप लगाया कि भाई के ससुराल पक्ष अनबन चल रही थी।

मामा चंद्रसेन, मामी फूलमती व उनका बेटा अरविंद कुमार निवासी ग्राम बढ़ेपुरा थाना बिलसंडा 9 जून को शाम 4 बजे भाई की दुकान पर आए और उसकी बेइज्जती करने लगे। उसे भला बुरा कहा। बाद में भाई को घर लाकर गालियां दीं। जान से मारने की धमकी व सरेआम बेइज्जती से आहत होकर उसने जहर खा लिया। घर वालों को जब पता चला तो उसे गंभीर हालत में बिलसंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। बीसलपुर सीएचसी में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अब मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit Newsबाइक मिस्त्री की मौत के मामले में मामा-मामी समेत तीन पर केस दर्ज