Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPolice Case Filed After Bride s Jewelry Sold Assault Over Dowry Demands
दहेज न देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास

दहेज न देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास

संक्षेप: Pilibhit News - ससुराल के जेवरात बेचे,विरोध करने पर की गई मारपीटदहेज न देने पर विवाहिता गला दबाकर हत्या कादहेज न देने पर विवाहिता गला दबाकर हत्या कादहेज न देने पर विव

Sat, 8 Nov 2025 05:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

ससुराल के जेवर बेचे, विरोध करने पर की गई मारपीट थाना सुनगढ़ी पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट पीलीभीत,संवाददाता। दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास करने में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम रफियापुर निवासी कन्या देवी ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी तीन जुलाई 2022 को अखिलेश वर्मा निवासी ग्राम पिपरावाले नंबर एक के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज में दो लाख और बाइक की मांग को लेकर पति अखिलेश, ससुर रामाआसरे, सास तारादेवी, नंद रेखा देवी, ननदोई सीताराम उसके साथ मारपीट करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसकी सोने की चेन ससुराल पक्ष के लोगों ने गिरवी रख दी। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोगों ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पति शराब पीने के लिए घर का सामान बेच देता था। 14 सितंबर 2025 को उसका पति उसके पुत्र शिवांक को घुमाने के बहाने लेकर गया और दो घंटे बाद घर आया। उसके पुत्र के कमरे में बंधी चांदी की कर्धनी बेच आया। विरोध करने पर पति के अलावा ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर गांव के लोगों ने उसको बचाया। उसने घटना की जानकारी अपने मायके पक्ष के लोगों को दी तो वे लोग पहुंचे। जिसके बाद ससुरालियों ने मायके पक्ष के लोगों से अभद्रता करते हुए उसको घर से निकाल दिया।