पशु का 14 किलोग्राम मीट बरामद,आरोपी गिरफ्तार

Mar 01, 2026 06:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - थाना न्यूरिया के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने गश्त के दौरान संदिग्ध मीट ले जा रहे सगीर अहमद को पकड़ा। आरोपी के पास मांस बिक्री का लाइसेंस नहीं था और उसके पास 14 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पशु का 14 किलोग्राम मीट बरामद,आरोपी गिरफ्तार

थाना न्यूरिया में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जब वह थाना न्यूरिया क्षेत्र के उल्हैतापुर फाटक पर पहुंचे। तब उन्हें सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति पीले रंग के थैले में संदिग्ध मीट लेकर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करके पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम थाना न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला तिगड़ी निवासी सगीर अहमद पुत्र अमीर अहमद बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मांस पशु का है। जिसको वह काटकर बेचने का काम करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी के पास पशु के मीट की बिक्री का लाइसेंस नहीं था। आरोपी के पास कुल 14 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।