
प्रतिबंधित पशु का वध करने के मामले में दो युवक गिरफ्तार
Pilibhit News - दियोरिया कलां में प्रतिबंधित पशु हत्या मामले में पुलिस ने दो कसाईयों को गिरफ्तार किया। दस दिन पहले कटना नदी के पास प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले थे। पुलिस ने पूछताछ के दौरान दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि...
दियोरिया कलां। कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में पुलिस ने दो कसाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो आरोपी फरार हो गए हैं। दस दिन पूर्व कटना नदी के समीप झाड़ियों में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने अज्ञात कसाईयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान वादिया तिराहे के समीप लोडर वाहन खड़ा देखकर उसमे मौजूद लोगों से पूछताछ की। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी भाग निकले जबकि दो को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम उरमान पुत्र शमीम निवासी ग्यासपुर बीसलपुर और नवी उर्फ पप्पू पुत्र नसीर निवासी पूरनपुर बताया। आरोपियों ने प्रतिबंधित पशु का वध करने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




