मुठभेड़ में मुख्य शूटर गिरफ्तार, सिपाही घायल
पप्पू गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने शूटर सुमित सागर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। शूटर पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसने फायरिंग की। तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। पंकज कटियार ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष से रंजिश के चलते हत्याकांड हुआ। पुलिस फरार शूटरों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में शूटर को पुलिस ने बीती देररात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शूटर शाहजहांपुर के खिरनीबाग मोहल्ले का रहने वाला सुमित सागर दियोरिया कला में अपनी रिश्तेदारी से वापस आ रहा था। तभी देररात भीकमपुर से कनपरा जाने वाली सड़क पर पुलिस ने उसे घेर लिया। जब रुकने को इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जबाबी फायरिंग में एसओ का हमराह सिपाही गुरुमीत गोली लगने से घायल हुए है। जबाबी कार्रवाई में शूटर के पैर में गोली लगी है। देररात घायलों को पुलिस ने पहले बीसलपुर सीएचसी भर्ती कराया। बाद में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार को हुई व्यापारी पप्पू हत्याकांड हत्याकांड शनिवार सुबह पुलिस टीम ने ईंटगांव के निकट सुहेला भट्टा के पास मुठभेड़ में लक्की मौर्य निवासी मोहल्ला तिलहर जेई व देररात को कैचुआ गांव में चेकिंग के दौरान आरोपी शिव निवासी चमकनी करबला और कुनाल निवासी अंटा करबला शाहजहांपुर को भी पुलिस ने कैचुआ गांव के पास गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक तीनों ही हत्याकांड की घटना में शूटर थे। पूछताछ में उन्होंने घटना स्वीकारी है। मुठभेड़ में तीनों शूटरों के पैर में गोली लगी थी। ईंटगांव पुलिस चौकी के दीवान सुनील कुमार बिलसंडा थाने के सिपाही जियाउल हक भी मुठभेड़ में घायल हुये थे। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सातवां आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। शेष सभी तथ्यों पर जांच चल रही हैं。
अब तक चार शूटर समेत तीन नामजद गिरफ्तार
अब तक घटनाक्रम में पुलिस चार शूटर समेत तीन नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। इसमें तीन नामजद आरोपी घटना के वादी पंकज कटियार के ससुर रमेशचन्द्र कटियार, उसके साले विनीत और सीतेश निवासी ग्राम मुकरमपुर थाना रोजा शाहजहांपुर शामिल हैं। हत्याकांड मामले में सात नामजद रमेशचंद्र कटियार, उनके बेटे विमल, सीतेश निवासी ग्राम मुकरमपुर थाना रोजा शाहजहांपुर, संजय निवासी ग्राम भूड़ा निजाम थाना खुटार, रामनाथ राठौर, सुमित राठौर, सीताराम निवासी थाना बिलसंडा आठ अज्ञात समेत करीब पंद्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पंकज ने आरोप लगाया कि वो अपने भाई श्यामसुंदर की साइकिल की दुकान पर शाम करीब पांच बजे मित्र पप्पु गुप्ता से बातें कर रहा था। भाई घर पर पापा को दवाई देने की बात कहकर गया था। उसी बीच आठ अज्ञात लोग जिनके हाथों में तमंचे, लोहे की रॉड, चाकू थे। उन्होने आते ही उसपर जानलेवा हमला कर दिया था। तमंचे की बट के हमले से उसका सिर फट गया। साथी पप्पु गुप्ता ने उसे बचाने की कोशिश की तो तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी गई थी। पंकज का आरोप है कि ससुराल पक्ष से उसकी रंजिश चल रही है। कई बार उसे धमकी मिल चुकी हैं।
फरार शूटर ट्रेस, शेष नामजदों की जांच
पुलिस ने घटना में फरार चल रहे शूटरों को ट्रेस कर उनकी गिरफ्तारी का ताना बाना तैयार किया है। गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ के बाद पुलिस को हत्याकांड के मामले में पर्याप्त सुबूत मिले हैं। इसके साथ नामजदगी में बचे आरोपियों की भूमिका की भी जांच पुलिस कर रही है। बिलसंडा के जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है कि उनके प्रकरण में ये भी सामने आया है कि उनके परिवार की युवती को ले जाने के मामले में पंकज कटियार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। कहीं इसी रंजिश में तो इन लोगों के नाम इस घटना में नही लिखाये गए इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


