Pilibhit News: अपने ही घर में की लाखों की चोरी, पुलिस जांच में खुला राज

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: दियोरिया के गांव खरदहाई में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवार के सदस्य रचित को गिरफ्तार किया, जिसने खुद पर चोरी का आरोप लगाया। उसके पास से चोरी किए गए आभूषण और नकदी बरामद कर ली गई।

Pilibhit News: अपने ही घर में की लाखों की चोरी, पुलिस जांच में खुला राज

Pilibhit News: दियोरिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव खरदहाई में घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात परिवार के ही सदस्य रचित उर्फ तोता ने अपनी ही मां के जेवरात चोरी कर अंजाम दी थी। खरदहाई निवासी हरिओम पुत्र सुभाष अवस्थी ने पुलिस को बताया कि बीती रात उनके घर से एक बक्सा और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। बक्से में सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात रखे थे। चोरी की सूचना रचित ने खुद डायल-112 पर दी थी। इसके बाद वह अपने ताऊ सुभाष के साथ थाने पहुंचा और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने में भी शामिल रहा।

चोरी का खुलासा

मामले में तीन अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो शक परिवार के ही सदस्य रचित पर गहराने लगा। पुलिस की जांच में खुद को फंसता देख रचित ने विषाक्त खाने का दावा किया। उसे दियोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई। बाद में उसे घर भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने रचित की तलाश शुरू की और थाना प्रभारी गौतम सिंह के नेतृत्व में उसे पकड़िया पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बक्सा, एक जोड़ी टोप्स, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल और 15 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चोरी कब हुई थी?
चोरी तीन अगस्त को हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: अपने ही घर में की लाखों की चोरी, पुलिस जांच में खुला राज