Pilibhit News: प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले 12 आरोपियों का शांतिभंग में चालान

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: जहानाबाद में पुलिस ने गौकशी से जुड़े मामलों में 12 आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों पर निगरानी रखी जाएगी।

Pilibhit News: प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले 12 आरोपियों का शांतिभंग में चालान

Pilibhit News: जहानाबाद। पुलिस ने थाना जहानाबाद क्षेत्र में गौकशी से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दायरे करगंज निवासी छोटे शाह, ढकिया नथा निवासी हरपाल, खरूआ निवासी इस्लाम, मुडसैना मदारी निवासी मौ. शरीफ, अंसार अहमद और मुमत्याज, गौनेरीवदी निवासी सलीम, बाबू खां और इंतजार खां तथा खमरिया दलेलगंज निवासी बकारूद्दीन, जीशान और जफर शामिल हैं।

सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए उन्हें पाबंद किया गया है। निरोधात्मक कार्रवाई का उद्देश्य संभावित अपराधों की रोकथाम करना है। ऐसे व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPilibhit News: प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले 12 आरोपियों का शांतिभंग में चालान