Pilibhit News: सामान्य ज्ञान में ऋषभ, भाषण में दिलकश और भाषण में स्वाति प्रथम
Pilibhit News: पीलीभीत में, पीएमश्री ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, कला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य रहे। कई अतिथि उपस्थित थे, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Pilibhit News: पीलीभीत। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएमश्री ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में मेरे सपनों का भारत विषय पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, कला और भाषण प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसमें जिलेभर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
मेरे सपनों का भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि ललौरीखेड़ा के ब्लाक प्रशासक अजय सिंह गंगवार ने किया। अतिथियों ने चित्रकला प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रतियोगिताएं कराई गई। सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में ऋषभ राणा प्रथम स्थान, द.रिम अली द्वितीय स्थान तथा रजनी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कला और भाषण प्रतियोगिताओं के परिणाम
इसी तरह कला प्रतियोगिता में स्वाति मौर्य ने प्रथम, लव कुमार ने द्वितीय, अदिति और सैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में दिलकश ने प्रथम, गौरी ने द्वितीय तथा रेखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि ललौरीखेड़ा के ब्लाक प्रशासक अजय सिंह गंगवार रहे। भाजपा नेता नमन प्रताप राजपूत एवं आयुष मिश्रा सहित कई अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई l अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन राज कुमार ने किया।
अन्य उपस्थित व्यक्ति
इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा, उप प्रधानाचार्य लोकेश कुमार, कृषि अध्यापक डॉ. राम प्रसाद गंगवार, राज कुमार, राजेश गंगवार, दिनेश चंद्र, करतारपाल, माशिसं के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, सतीश चंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।

